Lohit Mandal / Sat, Jan 11, 2025 / Post views : 1003
ग्राम बामलाया में सरसों का प्रदर्शन लगाया गया हैं। किसानों के खेत में लगी सरसों की फसल की स्थिति का मुवायाना करने केन्द्र प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा के साथ अन्य वैज्ञानिकों ने औचक निरिक्षण किया। वैज्ञानिकों ने पाया की सरसों में माहु किट का प्रकोप बहुत ज्यादा हैं। जिसके रोकथाम के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये। डॉ. संदीप शर्मा ने बताया की सरसों की फसल में माहु किट के प्रकोप दिसंबर- जनवरी के माह में अत्यधिक रहता हैं इसलिए किसान भाई समय रहते सरसों में माहु किट का नियंत्रण करें अन्यथा 60% से अधिक फसल नष्ट हो जाती हैं। निरिक्षण के दौरान केन्द्र प्रमुख संदीप शर्मा के साथ केन्द्र अन्य वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप लकड़ा, डॉ. सी. पी. रहाँगडाले, डॉ. सूरज चंद्र एवं डॉ. शमशेर आलम भी उपस्थित रहे।विज्ञापन
विज्ञापन