Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: वैज्ञानिकों ने तिलहन मॉडल ग्राम बामलाया में सरसों की फसल का किया औचक निरिक्षण* *सरसों फसल में समय रहते माहु किट का करें नियंत्रण: डॉ. शर्मा*

Lohit Mandal / Sat, Jan 11, 2025 / Post views : 1005

Share:
सरगुजा -- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट-सीतापुर के वैज्ञानिक दल द्वारा तिलहन मॉडल ग्राम योजनाअंतर्गत ग्राम बामलाया में लगाये गये सरसों की फसल का औचक निरिक्षण किया। विदित है की रबी मौसम में कृषि विज्ञान केन्द्र मैनपाट के द्वारा इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के कुशल नेतृत्व व निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस. एस. टुटेजा के प्रभावी निर्देशानुसार, केन्द्र प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत में तिलहन मॉडल ग्राम योजनान्तर्गत प्रभारी डॉ. सी. पी. रहाँगडाले के द्वारा रबी मौसम में ग्राम बामलाया में सरसों का प्रदर्शन लगाया गया हैं। किसानों के खेत में लगी सरसों की फसल की स्थिति का मुवायाना करने केन्द्र प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा के साथ अन्य वैज्ञानिकों ने औचक निरिक्षण किया। वैज्ञानिकों ने पाया की सरसों में माहु किट का प्रकोप बहुत ज्यादा हैं। जिसके रोकथाम के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये। डॉ. संदीप शर्मा ने बताया की सरसों की फसल में माहु किट के प्रकोप दिसंबर- जनवरी के माह में अत्यधिक रहता हैं इसलिए किसान भाई समय रहते सरसों में माहु किट का नियंत्रण करें अन्यथा 60% से अधिक फसल नष्ट हो जाती हैं। निरिक्षण के दौरान केन्द्र प्रमुख संदीप शर्मा के साथ केन्द्र अन्य वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप लकड़ा, डॉ. सी. पी. रहाँगडाले, डॉ. सूरज चंद्र एवं डॉ. शमशेर आलम भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें