Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: *इंदिरा गाँधी कृषि विवि के वैज्ञानिक दल ने फसल प्रदर्शन का किया निरिक्षण*

Lohit Mandal / Mon, Mar 4, 2024 / Post views : 1056

Share:
  सरगुज - कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट-सीतापुर के द्वारा रबी फसलों की उन्नत किस्म एवं उन्नत फसल उत्पादन तकनीक को बढ़ावा देने के लिए तिलहन एवं दलहन फसलों के अंतर्गत सरसों, अलसी एवं मसूर का समूह अग्रिम पक्ति प्रदर्शन कृषकों के प्रक्षेत्र में लगाया हैं। उक्त फसलों के अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के निरीक्षण व अवलोकनार्थ निदेशक विस्तार सेवाएं, इंदिरा गाँधी कृषि विवि रायपुर के द्वारा चार सदस्ययी निरिक्षण दल गठित किया गया था। निरिक्षण दल में डॉ. जी.के. श्रीवास्तव, डॉ. किरण तिग्गा, डाॅ. जोहर सिंह, डाॅ. एम.के. पांडे थे जिसकी अगुवाई टीम लीडर व विभागध्यक्ष डॉ. जी.के. श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। निरिक्षण दल के द्वारा ग्राम जजगा एवं रघुनाथपुर में सरसों फसल, ग्राम - जामड़ी व कराबेल में अलसी व ग्राम काराबेल व जंगलपारा में मसूर फसल का निरिक्षण किया। इस दौरान ग्राम जजगा में सरसों एवं ग्राम- काराबेल में मसूर फसल का प्रक्षेत्र दिवस भी मनाया गया। उक्त अवसर पर डॉ. जी.के. श्रीवास्तव ने कृषकों की समस्या के बारे में जाना व कृषकों को सम्बोधित करते हुए कहाॅ की कृषि से अधिक आय प्राप्त करने के लिए नवोन्मोखी कृषि तकनिक व उन्नत किस्मो को अपनाने के, साथ-साथ कृषि उत्पादन की लागत को कम करने के लिए मशीनीकरण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। निरिक्षण दल के द्वारा कृषकों के प्रक्षेत्र में लगे सरसों, मसूर व अलसी फसल के समूह अग्रिम पक्ति प्रदर्शन की सराहना किया व कृषि विज्ञान केंद्र मैनपाट सीतापुर के वैज्ञानिको को बधाई दिया। समूह अग्रिम पक्ति प्रदर्शन के निरिक्षण उपरांत निरिक्षण दल द्वारा चलता स्थित कृषि विज्ञान केंद्र मैनपाट -सीतापुर का भ्रमण भी किया जहाँ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा ने केंद्र के चलता प्रक्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और प्रक्षेत्र भ्रमण कराया । उक्त कार्यक्रम में केन्द्र के अन्य वैज्ञानिक श्री. प्रदीप कुमार लकड़ा, डाॅ. सी.पी. राहंगडाले, डाॅ. पुष्पेंद्र सिंह, डाॅ. सूरज चन्द्र पंकज, श्री संतोष कुमार साहु उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें