Lohit Mandal / Wed, Feb 26, 2025 / Post views : 702
> निधि योजना के छः वर्ष पूर्ण होने पर पीएम किसान सम्मान निधि की 19वी किस्त को देश के 9.8 करोड़ किसानों के खातों में सीधे रु. 22000 करोड़ का डिजिटल हस्तान्तरण भागलपुर बिहार से किया। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के किसानों को ऑनलाइन माध्यम से सम्बोधित किया, जिसका प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट में किया गया। इस अवसर पर मैनपाट, सीतापुर व बतौली ब्लॉक के पीएम किसान सम्मान निधि द्वारा लाभान्वित लगभग 180 हितग्राही सम्मेलित हुये। कार्यक्रम के दौरान कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में कृषि अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति अनीता एक्का, एस.ए.डी.ओ. सीतापुर श्री हरिराम एक्का, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. छात्रपाल, डॉ. सूरज पंकज, डॉ. शमशेर आलम सहित अन्य कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
*वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख*
*कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट*विज्ञापन
विज्ञापन