Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डिजिटल माध्यम से पीएम किसान सम्मान निधि की 19वी किस्त का किया गया हस्तान्तरण*

Lohit Mandal / Wed, Feb 26, 2025 / Post views : 696

Share:
सरगुजा/ मैनपाट इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट में निदेशक अटारी जबलपुर डॉ एस.आर.के. सिंह व निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ एस. एस. टुटेजा के निर्देशानुसार किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट व कृषि विभाग सरगुजा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 24.02.2025 को किया गया। इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा पीएम किसान सम्मान<> निधि योजना के छः वर्ष पूर्ण होने पर पीएम किसान सम्मान निधि की 19वी किस्त को देश के 9.8 करोड़ किसानों के खातों में सीधे रु. 22000 करोड़ का डिजिटल हस्तान्तरण भागलपुर बिहार से किया। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के किसानों को ऑनलाइन माध्यम से सम्बोधित किया, जिसका प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट में किया गया। इस अवसर पर मैनपाट, सीतापुर व बतौली ब्लॉक के पीएम किसान सम्मान निधि द्वारा लाभान्वित लगभग 180 हितग्राही सम्मेलित हुये। कार्यक्रम के दौरान कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र प्रमुख डॉ. संदीप शर्मा के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में कृषि अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति अनीता एक्का, एस.ए.डी.ओ. सीतापुर श्री हरिराम एक्का, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. छात्रपाल, डॉ. सूरज पंकज, डॉ. शमशेर आलम सहित अन्य कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। *वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख* *कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट*

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें