Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: राष्ट्रीय किसान मेला 2024 में सरगुजा के किसानों ने जाना कृषि के आधुनिक तकनीक*

Lohit Mandal / Thu, Oct 24, 2024 / Post views : 674

Share:
सरगुजा - के.वी.के. मैनपाट द्वारा जिले के 50 किसानों को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में कराया गया भ्रमण* इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर द्वारा 22 से 25 अक्टूबर, 2024 तक चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल - 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ का आयोजन किया किया जा रहा हैं। इस चार दिवसीय एग्री कार्नीवाल - 2024 ‘‘राष्ट्रीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी’’ में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के प्रतिनिधि, कृषि मशिनरी एवं कृषि उत्पाद निर्माता कम्पनियां, स्टार्टअप्स उद्यमी, कृषक उत्पादक संगठन, महिला स्व-सहायता समूह, विभिन्न कृषि अनुसंधान संस्थान, छत्तीसगढ़ शासन के कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के प्रगतिशील कृषक शामिल हुये। कृषि विज्ञान केन्द्र, मैनपाट- सीतापुर के द्वारा भी सरगुजा जिले के 50 प्रगतिशील किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीक से अवगत करवाने हेतु रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी में ले जाया गया। इस दौरान किसानों ने फसलों की नई किस्में, अधिक आय देने वाली वैकल्पिक फसलें, नवीन कृषि प्रौद्योगिकी, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि, जैव उर्वरक एवं जैव कीटनाशक, पशु पालन, मछली पालन एवं चारा उत्पादन, समन्वित कृषि प्रणाली, पोषक तत्व तथा कीट एवं बीमारी प्रबंधन, मृदा उर्वरता एवं मृदा स्वास्थ्य, संरक्षित खेती, उन्नतशील कृषि यंत्रों से कृषि प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन आदि से संबंधित स्टॉल भ्रमण किया साथ ही आयोजित कृषक पाठशाला में किसानों ने कृषि वैज्ञानिक एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों द्वारा कृषकों को कृषि से संबंधित विषयों पर दिए गये व्याख्यान को सुना व अपनी समस्याओं का समाधान भी प्राप्त किया। मेले में राज्य शासन के कृषि तथा संबंधित विभागों द्वारा स्टाल लगाकर किसानों को राज्य शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा गयी। राष्ट्रीय किसान मेला में जिले के किसान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल से भी मिले। डॉ गिरीश चंदेल ने सरगुजा के सुगन्धित जीराफुल चावल के प्रसंस्कारण व मूल्य संवर्धन कर रहे स्व सहयता समूह की महिलाओं से चर्चा की व और अच्छा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें