Logo
Breaking News Exclusive
जिला स्तरीय गौ विज्ञान परीक्षा पत्थलगांव में भी संपन्न हुआ लिटिल रोज इंग्लिश मीडियम स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मनाया गया राष्ट्रीय पर्व मयंक रोहिला महा धान घोटाला, साढ़े 6 करोड़ से अधिक के गबन का मामला,अधिकारी,प्रबंधक समेत आधा दर्जन पर एफआईआर दर्ज। गोयल किंडरगार्डन स्कूल में 5वाँ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम...सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो के मुख्य अतिथि में हुवा सम्पन्न हिदमा के मारे जाने के बाद 82 लाख के इनामी 28 नक्सली किये आत्मसमर्परण छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद Chhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ* पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजन चोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत...पढिये पूरी खबर

: मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रालय भवन से की धान खरीदी की समीक्षा बैठक,संभागायुक्त श्री चुरेंद्र और कलेक्टर भोस्कर हुए शामिल,

Lohit Mandal / Sun, Jan 14, 2024 / Post views : 683

Share:
सरगुजा सबसे तेज news नेटवर्क़ सरगुजा - मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने शनिवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के संभागायुक्तों और कलेक्टर्स से खरीफ वर्ष 2023- 24 में धान खरीदी के सम्बंध में बैठक ली। इस दौरान जिला कलेक्टरेट के एनआईसी कक्ष में सरगुजा सम्भागायुक्त श्री जी आर चुरेन्द्र, कलेक्टर श्री विलास भोस्कर संदीपान, अपर कलेक्टर श्री टेकचंद अग्रवाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी जिलों के कलेक्टर से  धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तारपूर्व जानकारी ली। बैठक में खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी, धान का उठाव, अवैध धान परिवहन, सीमावर्ती राज्यो से अवैध धान परिवहन, अवैध भण्डारण, बारदाना की उपलब्धता, नान व एफसीआई में कस्टम मिलिंग चावल जमा की प्रगति के सम्बंध में जानकारी ली गई। इसके साथ ही कोचियों, बिचौलियों को रोकने व की गई कार्यवाही के सम्बंध में भी जानकारी ली गई। बैठक में उन्होंने कहा कि धान खरीदी के सम्बंध में सभी संभागों के संभागायुक्त अपने स्तर पर जिला कलेक्टरों एवं सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा कर लें, जिससे कि अंतिम दिनों में धान खरीदी भलीभांति हो और किसानों को कोई परेशानी ना हो। सभी जिलों के अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील खरीदी केंद्रों पर निगरानी रखें, सीमावर्ती जिले और बाहर से आने वाले धान पर निगरानी रखें। जिला अधिकारियों को निर्देशित कर भौतिक सत्यापन करवाएं। उन्होंने कहा कि ख़रीदी केंद्रवार धान का उठाव कराने हेतु कार्ययोजना बनाकर आवश्यक कार्यवाही करें,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें