Breaking
छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वादChhath Puja 2025: क्यों किया जाता है छठ व्रत? क्या है इतिहास? जानें सबकुछ*पत्थलगांव में विधायक गोमती साय ने किया छठ घाट का निरीक्षण, 28 अक्टूबर को करेंगी 40 लाख की पचरी निर्माण का भूमिपूजनचोरी की बुलेट मोटर सायकल के साथ पकड़ा गया चोर भुवन सिंह, भेजा गया जेल, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत…पढिये पूरी खबरनगर पालिका पत्थलगांव के प्लेसमेंट ठेका विवाद की गूंज अब सुनाई देगी सुप्रीम कोर्ट में :—करता था राह चलती लड़कियों से छेड़छाड़, पुलिस ने सिखाया सबक गुंडा बदमाश हेमंत उर्फ हर्षित यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल*लिटिल रोज स्कूल में आस्था और उल्लास से छात्र-छात्राओं ने मनाया गणेश चतुर्थी का पर्व*नगर पालिका फिर विवादों के घेरे में अपने चहेते ठेकेदार को प्लेसमेंट ठेका दिलाने का आरोप मामला हाईकोर्ट तक पहुँचाखाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना चलाया जा रहा है,,,पुलिस ने बचा ली इन चार आरोपिओ की जान जनता के हाथ लग जाते तो मर जाते कुत्ते की मौत दबंगगाई दिखाने के बाद चोरो की तरह छिपते फिरे डर के पर पुलिस ने आखिर पकड़ हि लिया ओर निकाल दी सारी हेकड़ी

धार्मिक

छठ पूजा पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने लिया आशीर्वाद

पत्थलगांव:-छत्तीसगढ़ में लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा का विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इस पावन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रत्ना पैंकरा ने सोमवार को पत्थलगांव के पूरन तालाब घाट पहुंचकर संध्या अर्घ्य के पूजन में हिस्सा लिया। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। रत्ना पैंकरा ने कहा कि “छठ मइया सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखें, यही मेरी मंगलकामना है।”

पूरन तालाब स्थित घाट पर शाम के समय हजारों श्रद्धालु जुटे थे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर डलिया और सुपली में फल, प्रसाद, नारियल और ठेकुआ लिए घाट की ओर बढ़ रहीं थीं। पूरा वातावरण ‘जय छठी मइया’ और ‘छठ मइया की जय’ के जयकारों से गूंज रहा था। इस दौरान रत्ना पैंकरा ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय तक पूजन स्थल पर रही।

रत्ना पैंकरा ने इस मौके पर कहा कि छठ पर्व सिर्फ एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को अनुशासन, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व हमारी संस्कृति की पवित्रता और जीवन में सूर्यदेव की अहम भूमिका को दर्शाता है। सूर्य की उपासना से ऊर्जा, स्वास्थ्य और सकारात्मकता का संचार होता है।

पत्थलगांव नगर प्रशासन और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर सुरक्षा, प्रकाश और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की थी। नगर पालिका कर्मियों ने दिनभर सफाई अभियान चलाया, वहीं पुलिस बल की तैनाती से श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिला। महिला पुलिस कर्मियों ने भी घाट पर सक्रिय रहकर व्यवस्था संभाली।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस वर्ष घाट पर पहले से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। छठ पर्व चार दिनों तक चलने वाला लोकपर्व है, जिसमें नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य की परंपराएं निभाई जाती हैं। मंगलवार को प्रातःकालीन अर्घ्य के साथ यह पर्व संपन्न होगा।

CG Live News 24

Related Articles